सत्यदेव पांडेय
चोपन-सोनभद्र। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग भी अलग अंदाज में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले पर रोक लगाने के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत योगी सरकार ने सभी को मुफ्त बूस्टर डोज की सौगात दी है। इसी क्रम में रविवार को नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक प्रमुख लीलावती देवी गोड़ व मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह

ने फीता काटकर महाभियान का शुभारंभ किया तथा सर्वप्रथम स्वयं मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने एहतियाती डोज लगवा जागरूकता का सन्देश दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने बताया कि सरकार द्वारा निःशुल्क एहतियाती डोज 30 सितंबर तक लगाई जाएगी। इसीलिए उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर निःशुल्क बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह,प्रमिला त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल,धर्मेंद्र जायसवाल, पवन सिंह,विकास सिंह, प्रदीप गिरी,हिमांशु प्रियदर्शिनी, चंद्रकांत सिंह,मनीष त्रिपाठी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal