अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

  • रामगढ़ में शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रहा है शिवपुराण महायज्ञ

सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। सर्व धर्म, सम भाव के संकल्प के साथ भिखारी आश्रम रामगढ़ के गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को सातवें दिन शिव पुराण महायज्ञ में अहरौरा से आए दम्पती ने रुद्राभिषेक किया। इसके अलावा जयकारे लगाते हुए भक्तगणों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। साथ ही शिव पुराण की कथा सुनकर भक्तगण भाव-विभोर हो गए। इस दौरान चल रहे अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञाचार्य एवं आचार्यों योगेश तिवारी व कौशल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिव पुराण महायज्ञ शुरू कराई गई। वातावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए जड़ी बूटियों के मिश्रण से बनी हवन सामग्री से हवन किया गया ताकि लोग निरोग रहें। आचार्य पंडित उमाशंकर त्रिपाठी जी महाराज ने कहा कि चाहे कितनी ही विषम परिस्थिति हो भगवान शंकर की तरह हमेंशा मुस्कुराते रहना चाहिए। क्योंकि इससे चाहे कितना भी बड़ा संकट क्यों ना हो संकट कट जाता है। आचार्य कौशल तिवारी द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। यजमान अहरौरा निवासी प्रहलाद मौर्य व उनकी धर्मपत्नी ऊषा देवी के अलावा भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या व उनकी सास विमला देवी ने रुद्राभिषेक किया। रामा देवी, कालो देवी, प्रेमावती,आशा देवी, भिखारी बाबा, रेवती तिवारी, हीरा, सत्यनारायण जायसवाल आदि भक्तगणों ने जयकारे लगाते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। आचार्य दिनेश कुमार पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, मुन्ना बाबा, बच्चन महाराज, परमानंद महाराज, संत सुखराम, अजय कुमार सिंह, संगीता, मनोज केसरी, रमेश उम्र बैश्य आदि लोग मौजूद रहे।

Translate »