मच्छरों के प्रकोप से बचाने हिंडालको महान महिला मंडल ने जरूरतमंदों को बाटी मच्छरदानी

सिगरौली।हिंडालको महान अन्तर्गत सामाजिक कार्यो के लिए समर्पित महान महिला मंडल की अध्यक्षा प्रिया सेन्थिलनाथ ,संयुक्त अध्यक्षा सोम मुखर्जी सचिव चैताली सरकार,कोषाध्यक्ष माउआ मित्रा,स्थर बाग व तनु अरोरा के मार्गदर्शन में मझिगवां ग्राम के बम्हनी टोला के बैगा बस्ती के 200 लोगो को मच्छरदानी वितरण एवम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | बरसात के मौसम में मच्छरों के चलते तेज़ी से बीमारियाँ फैलती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है | हिंडालको महान के सी.एस.आर.विभाग द्वारा अनवरत मलेरिया रोधी अभियान चलाया जा रहा है ।इसी कड़ी में हिंडालको महान की महान महिला मंडल व सी.एस.आर.विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मलेरिया रोधी अभियान के तहत मच्छरदानी का वितरण किया ।इस अवसर पर संयुक्त अध्यक्षा सोमा मुखर्जी ने बच्चो को घर के आस पास सफाई रखने ,पूरी बाह के कपड़े पहनने व बच्चो को मन लगाकर पढ़ने के लिये प्रेरित किया। वही महिला मंडल की सदस्या स्थर बाग़ ने बच्चो को साफ सफाई पर जोर डालते हुये बच्चों के साथ संवाद किया और उन्हें मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने बच्चों को अपने घर व आस पास साफ सफाई रखने, बरसात के दौरान पानी को जमा होने से रोकने,प्लास्टिक की थैली इत्यादि का प्रयोग ना करने की सलाह दी | कार्यक्रम में सी.एस.आर.विभाग प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि हम निगमित सामाजिक दायित्व के तहत ,सामाजिक जागरूकता के साथ साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,आय अर्जन के लिये कार्य कर रहे हैं।वही कार्यक्रम का सफल संचालन विजय वैश्य ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सी.एस.आर.विभाग से धीरेन्द्र तिवारी,भोला बैश्य, संजीव वैश्य, व प्रभाकर वैश्य मौजूद रहे।

Translate »