दर्जनों ग्राम सभाओं समेत मुख्य राज मार्ग को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग हुआ बदहाल।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत पटवध बसकटवा से कुरुहुल मुख्य सम्पर्क मार्ग 3वर्षो से आज भी अपनी बदहाली पर आंसु बहा रहा है।जो दर्जनों ग्राम सभाओं समेत सलखन होते हुए जो मुख्य राज मार्ग को जोड़ती है।आज के परिवेश में जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण छोटे बड़े वाहनों समेत लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह जगह जल जमाव हो जाने के कारण रात के अंधेरे में पैदल छोटे वाहन सवार आये दिन गिर कर घायल होते रहते हैं। जब कि इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय लोगों ने

जनप्रतिनिधियों समेत सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके पश्चात भी आज तक कोई पहल नहीं की गई। उक्त सम्बन्ध एम पी पाठक सुभाष भारती गुड्डू मुलचंद जयसवाल मुन्नीलाल गुप्ता रामेश्वर इत्यादि लोगों ने बताया 3 वर्ष पूर्व सार्वजानिक निर्माण विभाग के ठिकेदार के व्दारा गड्ढा मुक्त सड़क अभियान के तहत मरम्मत कराया गया था।जो पहले ही वर्षात ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी थी। इसके भी लोगों ने सड़क मरम्मत के लिए आवाज उठाई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal