राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में सुनी पीड़ितों की समस्याएं
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जन सुनवाई के माध्यम से महिलाओं की उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को सुना और शिकायत के निस्तारण हेतु सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी को निर्देशित किया। उन्होंने मुद्दों को सहेजते हुए कहां कि आज के जन सुनवाई में आयी हुई शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयानुसार सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान उन्होने जिला प्रोबेशन अधिकारी से महिलाओं के हित में चलायी जा रही योजनाओं के संबन्ध में जानकारी ली। इसी प्रकार जिला अल्प संख्यक अधिकारी प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी जानकारी दी कि समूह की महिलाओं के माध्यम से गाॅव में महिलाओं को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद में लगभग 3,336 महिलाओं को दिव्यांग पेंशन योजना से लाभन्वित भी किया जा रहा है। आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्यान वितरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस ठाकुर ने महिलाओं के हित में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं को नसबन्दी, जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व योजना लाभान्वित किया जा रहा।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal