राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एडीएम ने की वार्ता

सर्वेश कुमार

सोनभद्र। आधार नम्बर एकत्रीकरण अभियान को सफल बनाने में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। यह बातें सोमवार को अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में आहूत बैठक में अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने कही।

अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का अभियान 01 अगस्त से प्रारम्भ होगा। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आप सभी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करे और मतदाताओं को इसके लिए जागरूक भी करें।

मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने वाला अभियान बेहतर ठंग से सफल हो सकें। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, घोरावल श्याम प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव, भाकपा के अशोक कुमार कनौजिया, माकपा छविनाथ सिंह सम्मलित रहे।

Translate »