जुगैल में भाजपा मंडल की बैठक सम्पन्न

पूर्व मंडल महामंत्री स्व० पप्पू केसरी के स्मृति में चोपन मंडल
में अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया वृक्षारोपण

जुगैल~सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)। आगामी 17 सितंबर तक होने वाले कार्यक्रम के संबंध में ग्राम पंचायत जुगैल में भाजपा जिलामंत्री सुनीता खरवार के आवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए कहाकि आगामी 17 सितंबर तक होने वाले

कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बिचार विमर्श किया गया तत्पश्चात बारी बारी से सभी पदाधिकारी और कार्य कर्ताओ की समस्या को सुना गया। बैठक का सफल संचालन भाजपा मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया। बैठक में उपस्थित शक्ति केंद्र प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, पिछड़ा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष मंजू गिरी,शक्ति केंद्र संयोजक रामसूरत बैगा, राम कुमार बैसवार, मुखिया जी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, महामंत्री रामदुलारे खरवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी,आई सेल अमित सिंह, रणवीर सिंह उर्फ सस्तू, सैकड़ों भाजपाजन मौजूद रहें।

Translate »