यात्रा में सुविधा हेतु सीडीओ से वार्ता कर सौंपा आमंत्रण-पत्र
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव) पवित्र पावन श्रावण माह में पंचतत्व की रक्षा हेतु पांच अगस्त से 622 किमी लम्बी पंच संकल्प के साथ निकलने वाली पंच संकल्प गुप्तकाशी दर्शन यात्रा आमंत्रण पत्र मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार को भाजपा युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी,सन्त ध्यानानंद गिरी महाराज ,युथ आईकॉन उत्तर प्रदेश सौरभकान्त पति तिवारी द्वारा संयुक्त रूप गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की

तरफ से सौंपा गया। श्री तिवारी ने सीडीओ से यात्रा की सुगमता के लिए वार्ता भी किया कंडा कोट व ओम पर्वत पर जाने वाले रास्ते की मरम्मत व मंदिरों पर दर्शनार्थियों की सुविधा एवं समुचित व्यवस्था के लिए वार्ता किया। वहीं प्रतिनिधिमंडल को मुख्य विकास अधिकारी ने गुप्तकाशी दर्शन यात्रा में सम्मिलित होने वाले यात्रियों की सुगमता के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal