मंत्री संजीव सिंह गोंड ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को अंग वस्त्र व पुष्प देकर किया स्वागत

डाला-सोनभद्र। (जगदीश/गिरीश तिवारी) । राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री संजीव सिंह गोंड द्वारा पुष्प व अंगवस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान तमाम मंत्री एयरपोर्ट उनके स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे । ओबरा विधायक अनुसूचित जाति एवं

अनुसूचित जनजाती समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री ने दूर दराज से आए प्रदेश के जनजाति मंत्रालय भागीदारी भवन में भाजपा एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी_मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक जिले से आए हुए आदिवासी समाज के कलाकारों से मिलकर उत्साहवर्धन कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दिया ।राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए मंत्री गोंड ने आदिवासी कलाकारों के साथ मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायकों के साथ ही विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद किया ।

Translate »