उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की कमान संभालेंगी कौसर जहां सिद्धकी

कुंज लता त्रिपाठी महामंत्री, गायत्री त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सोनाली मजमुदार कोषाध्यक्ष का संभालेगी दायित्व

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र के एक वर्ष पूर्ण होने के उपरांत नए जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। कौशर जहां सिद्दीकी को सोनभद्र जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के लिए पूरे प्रदेश में संघर्षरत उ०प्र० महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या द्वारा महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की कमान कौशर जहां सिद्दीकी को दी गयी जो पूर्व में जिला महामंत्री थीं।
बताते चलें कि कौशर जहाँ सिद्दीकी शिक्षा के क्षेत्र में काफी कर्मठ और नवाचारी शिक्षिका हैं। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आपको जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने एबीआरसी के भी पद पर कार्य किया है। इनकी व्यवहार कुशलता एवं महिलाओं की समस्याओं के लिए आवाज उठाने की प्रवीण के कारण ये शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। नई जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा, मीडिया प्रभारी कोमल साहू और जिला कोषाध्यक्ष पद हेतु सोनाली मजूमदार का चयन किया गया है। इन सभी शिक्षिकाओं को जिले में कर्मठ एवं सक्रिय शिक्षिकाओं के रूप में जाना व पहचाना जाता है।
उ०प्र० महिला शिक्षक संघ, सोनभद्र के इस नई टीम के आने से जिले के शिक्षक व शिक्षिकाओं में हर्ष का माहौल है। शिक्षक राजेश पटेल,राजेश, वंदना,‌प्रज्ञा, वैश्य ब्लॉक अध्यक्ष अटेवा, शिवशंकर ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल, हिमांशु मिश्रा, अभिषेक मिश्रा- जिला महामंत्री यूटेक, विष्णु कांत, रामप्रसाद, परमशीला, विमलेश, अमीन गजाला, यास्मीन, सुमन भारती-ब्लाक अध्यक्ष, नीलम गिरी-ब्लॉक अध्यक्ष, सुनील कांत , कमलेश गुप्ता, संगीता, परवीन बेगम, इशरत जहां गजाला, परवीन फोजिया बानो, आकांक्षा पांडेय आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

Translate »