गोष्ठी के दौरान के संगठन की मजबूती के प्रति सपाइयों ने प्रगट की प्रतिबद्धता
सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपाइयों ने केक काटकर जहां उनके दीर्घ जीवन की कामना की वही संगठन की मजबूती के लिए कमर कसी है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्धता प्रकट की गई। श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी एक ऐसे

नेता है जो हमेशा किसानों, नौजवानों, गरीबों मजदूरों, व्यापारियों और हर तबके के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम किया है और जब वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं चलाकर विकास करने का काम किया है l आगे कहा कि भाजपा सरकार में इस समय चारों तरफ अराजकता का माहौल है l इस सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है, लोकतंत्र पूरी तरह से समाप्त हो गया है lइस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल, राम निहोर यादव, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, कामरान खान, त्रिपुरारी, हाजी मोहम्मद सलीम, सत्यम पांडेय, अनिल मौर्या, बबलू जगत पटेल, डॉ केडी सिंह, प्रमोद यादव, राजमणि, बुद्धि नारायण, मनीष त्रिपाठी, आदि लोगों ने ही गोष्ठी को संबोधित किया l
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal