अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कुल 16 पुलिसकर्मियों को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी दी गई विदाई

सर्वेश श्रीवास्तव/संजय सिंह

सोनभद्र। वृहस्पतिवार को जनपद सोनभद्र से कुल 16 पुलिसकर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनायें दी गई ।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस उप निरीक्षकगण/मुख्य आरक्षी की सूची:-

  1. उ0नि0ना0पु0 श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव
  2. उ0नि0ना0पु0 श्री मंजर खां
  3. उ0नि0ना0पु0 अजहर अली
  4. उ0नि0ना0पु0 जयनारायण राम
  5. उ0नि0ना0पु0 चिन्तामणि तिवारी
  6. उ0नि0ना0पु0 काशीनाथ यादव
  7. उ0नि0ना0पु0 सुभाष चन्द्र सिंह
  8. उ0नि0ना0पु0 रामभजन यादव
  9. उ0नि0ना0पु0 राजेश कुमार मिश्र
  10. उ0नि0ना0पु0 रामायण राम
  11. उ0नि0ना0पु0 राज बहादुर पाल
  12. उ0नि0ना0पु0 लल्लन प्रसाद पाल
  13. मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र पाठक
  14. मुख्या आरक्षी रविन्द्रनाथ राम
  15. मुख्या आरक्षी चालक बच्चा लाल राम
  16. मुख्या आरक्षी ना0पु0 पंकज वाजपेयी
Translate »