जिला कारागार का जिला जज, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया आकास्मिक निरिक्षण

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। जिला कारागार गुरमा में मंगलवार को जिला जज अशोक कुमार,अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा और पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के संयुक्त टीम के द्वारा जिला कारागार का आकास्मिक निरिक्षण से जिला कारागार में हड़कंप मच गया था। ठीक 11बजे के लगभग जिला के उच्चाधिकारियों के संयुक्त टीम अपने दल बल के साथ पुरुष

बंदियों के बैरिको खंगालते हुए महिला बंदियों के बैरिको निरिक्षण करते हुए महिला, पुरुष बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात पाठशाला, चिकित्सालय, पुस्तकालय भवनों का निरिक्षण करते बंदियों के द्वारा लगाये गये बागवानी का भी निरिक्षण किया। इसके पश्चात रेडक्रास सोसायटी की ओर से मिले 40 नग नजर के चश्मे महिला पुरुष बंदियों को वितरण किया गया। इसके पश्चात महिला बंदियों को उनके दिनचर्या की सभी वस्तुओं का वितरण किया गया। उक्त अवसर मुख्य रूप से जिला कारागार प्रभारी जेल अधीक्षक जगदम्बा दुबे अपने समस्त स्टापो के साथ मौजूद रहे।

Translate »