योग साधकों का सम्मान ही पतंजलि परिवार का उद्देश्य-ओम प्रकाश राज्य प्रभारी किसान सेवा समिति

सोनभद्र।75 वे आजादी के आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समापन के पश्चात जनपद सोनभद्र में योग साधक भाई- बहनों द्वारा रखे गए सम्मान समारोह का कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। दीपप्रज्वलन में मुख्य अतिथि सदर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्व ओम प्रकाश दुबे जी द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन में उनका सहयोग पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के भारत स्वाभिमान कें जिला प्रभारी आदरणीय वीरेंद्र जी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश जी, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण यादव जी, युवा भारत जिला प्रभारी आशीष पाठक जी ,भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे जी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी जी, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव व प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला योग संरक्षक शिवपूजन झा जी युवा भारत जिला योग संरक्षक मनीष तिवारी जी,,महिला पतंजलि योग समिति जिला महामंत्री बहन अनीता जी ,पल्लवी जी ,प्रतिभा जी ,पूनम जी ,चेतना जी ,नगर संरक्षक श्री शेषमणि तिवारी जी ,भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जी ,जिला कोषाध्यक्ष पतंजलि योग समिति दिनेश पाठक जी किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय जी तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह जी योगी संकट मोचन द्वारा किया गया |
जिले के प्रभारियों द्वारा मुख्य अतिथिगण को अंगवस्त्रम व हरसिंगार पौधा देकर सम्मानित किया गया,
बहन पूनम जी व दयानंद मौर्य द्वारा बहुत ही सुंदत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ,
किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी आदरणीय भ्राता ओम प्रकाश दुबे जी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से कहा कि जनपद सोनभद्र के समस्त प्रकल्पो के पदाधिकारियों व साधक भाई -बहनों के बीच सामंजस्य की गहरी मजबूती को देखकर व सभी के अखंड , प्रचंड पुरुषार्थ को देखने के बाद मै दावे से कह सकता हूं कि पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद सोनभद्र के भाई -बहन बहुत ही अनुशासित ,गुरु निष्ठ, कर्म निष्ठ, योग निष्ठ ,सेवा निष्ठ की भावना से योग को आगे बढ़ा रहे हैं,
सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह जी द्वारा पतंजलि परिवार सोनभद्र के समस्त पदाधिकारियों ,प्रमुख योग शिक्षकों, सहयोग शिक्षको योग साधक भाई -बहनों तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया के साथियों संहित योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सभी सम्मानित समाज सेवियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित की गया तथा शासन द्वारा योग को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद देने की घोषणा भी किये,
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, वर्तमान महामंत्री चंद्रपाल शुक्ला, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवनारायण लाल श्रीवास्तव, , वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत सिंह ,राम नारायण गुप्ता, रवि कांत त्रिपाठी, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, स्वतंत्र कुमार यादव, शैलेश केसरी, धनराज झलन शर्मा, हीरा लाल वर्मा, राकेश साहनी, अर्चना जायसवाल, ममता गुप्ता ,उषा दिवेदी ,अनीता द्विवेदी ,पूनम, सनेहा, चंद्र बहादुर सिंह, विनोद कुमार मिश्र, धनंजय कुमार मिश्र, संजय कुमार श्रीवास्तव ,विमल सिंह ,हरिप्रसाद यादव, पन्ना लाल सोनी ,समाज सेवी ठाकुर प्रसाद अग्रहरि, मिठाई लाल सोनी ,बलदाऊ श्रीवास्तव, डॉ मनोज चौधरी, शशि भूषण तिवारी, सुरेंद्र जायसवाल ,धर्मेंद्र कुमार चौरसिया ,राजेश गुप्ता उदय कुमार श्रीवास्तव, हेमेंद्र द्विवेदी ,उदय शंकर पांडे, बीना गुप्ता, सौम्या ,नमिता , रजनी,, लक्ष्मी नारायण पांडेय, छविंद्र नाथ सिंह ,अभय कांत द्विवेदी, राजाराम जी ,विजय द्विवेदी ,राजन, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,लाल बहादुर, शिवप्रसाद ,बृजेश कुशवाहा ,एनपी सिंह, अजय कुमार पांडेय, रूप नारायण सिंह ,आदित्य मिश्रा, राजू सोनी, पुरुषोत्तम केसरी, गोविंद नारायण सिंह, सतनाम जायसवाल, प्रभात कुमार सिंह ,चरन सिंह, आलोक मिश्रा समेत तमाम योग साधक भाई पर उपस्थित रहे,
कार्यक्रम का संचालन किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी अरुण जी द्वारा बहुत ही सुचारू ढंग से अभिव्यक्त किया गया,
कार्यक्रम के पश्चात सभी योग साधकों द्वारा शांति पाठ के बाद सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया गया |

Translate »