सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘‘ को ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए बुधवार को अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारियों के साथ एनआईसी कक्ष में बैठक की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकाय क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक-थाम लगाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाये और इससे होने वाली हानियों के सम्बन्ध में उन्हें बताया जाये। उन्होंने कहा कि विकास क्षेत्र में पार्क, होटल, माल्स,

रेस्टूरेन्ट तथा अन्य सार्वजनिक स्थालों पर जहां प्लास्टिक का स्टोर हो, वहां पर फ्लैश माॅब शो व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाये और महा सफाई अभियान के तहत तालाबों, घाटों,नालियों की विशेष सफाई कराई जाये। प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में कम से कम एक क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाये। आगे कहा इस अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले संस्थाओं व व्यक्तियों को सम्मानित किया जाये। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रबन्धन हेतु स्कूलों, कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबन्ध हेतु शपथ दिलायी जाये। आवागमन के मुख्य स्थान रेलवे स्टेशन, बस अड्डा तथा अन्य सार्वजनिक स्थालों में प्लास्टिक एकत्रीकरण का प्रचार-प्रसार व जागरूकता पर बल दिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी 29 जून से 03 जुलाई तक वृहद रूप में जन जागरूकता अभियान चलायें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत घोरावल चैतन्य कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चुर्क- घुर्मा सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रेनुकूट डाॅ अनीता शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ओबरा अमित कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पिपरी अंशुमान सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चोपन व डाला महेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal