
क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश सिंह के निर्देशन मे की गई कार्यवाही।
शक्तिनगर/सोनभद्र।क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश सिंह के निर्देशन मे बीना पुलिस ने लाखो रुपये के हेरोइन बरामद कर महिला तस्कर को भेजा जेल।बताते चले कि क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश सिंह के निर्देशन मे बीना चौकी इंचार्ज अश्वनी राय को विगत कइ दिनो से सुचना मिल रही थी के बीना निवासी महिला क्षेत्र मे नशे की सामग्री जोर शोर से सप्लाई कर रही है। आनन फानन मे एक टीम गठित की गयी जिसमे हेड कांस्टेबल संजय प्रताप सिंह,कांस्टेबल शुभेंदु उपाध्याय,महिला कांस्टेबल उमा सिंह शामिल थे। बजरिये मुखबिर की सुचना पे जमशिला केवटान बस्ती से संगीता केवट निवासी केवटान बस्ती को 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ लिया गया। हेरोइन का कीमत 3 लाख बताया जा रहा है। आरोपी को 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाइ कर जेल भेज दिया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal