मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान का मंत्री समूह ने की सराहना

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहे मुहिम को एक नई दिशा तब मिल गई जब शुक्रवार को सोनभद्र के दौरे पर आए प्रदेश सरकार के मंत्रीगणों सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, स्टाम्प तथा पंजीयन राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और राज्य मंत्री राजस्व विभाग अनूप प्रधान बाल्मीकि ने इस अभियान की सराहना की। मंत्री समूह ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह से कहा कि आपका अभियान बहुत अच्छा है इसको और गति एवं जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। मंत्री समूह ने

विकासखंड चोपन के ग्राम पंचायत चोपन के मुख्यमंत्री आवास पर खुद “मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी” लिखा हुआ बोरी टांग कर घर के लोगों को जागरूक किया। मंत्री जी ने घर के मुखिया विजय से प्लास्टिक का बोतल और प्लास्टिक डलवा कर सभी का आह्वाहन किया की सभी लोग सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ इस अभियान से जुड़े। इस अभियान के बारे में मंत्री समूह को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और सदर विधायक भूपेश चौबे ने विस्तार से बताया। कार्यक्रम के समय मुख्य विकास अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह, विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह, डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन अनिल केसरी, ग्राम प्रधान, सचिव, और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Translate »