ओपन स्टेट 15 वीं फ्लाइंग पैंथर स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी पर सिंगरौली का कब्जा

12 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक सिंगरौली स्केटर के झोली में

सिगरौली।सिंगरौली ओपन स्टेट 15 वीं फ्लाइंग पैंथर स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 जो जबलपुर में आयोजित हुआ। उपरोक्त प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले की सिंगरौली स्केट एकेडमी की टीम ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अनन्या कुकशाल ने दो स्वर्ण पदक, खुशबू साकेत ने एक स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक, विशाखा सिंह ने दो स्वर्ण पदक, वंदना कुमारी ने एक स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक, बबीता भारती एक स्वर्ण पदक, सत्यम चतुर्वेदी एक रजत पदक, उपरन तिवारी एक स्वर्ण पदक, हर्ष नंदिनी ने एक स्वर्ण पदक, लकक्षित सिंह ने एक स्वर्ण पदक, अर्पिता बिस्वास ने एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक, प्रत्यूष नायक एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक, आदित्य राज सिंह एक स्वर्ण पदक, विवान कुमार एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक, आदिति दुबे ने एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक, तविशा मिश्रा ने एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है। टीम मैनेजर श्रीमती रंजीता नायर एवं कोच गणेश सिंह विशाल रहे। उपरोक्त ऐतिहासिक सफलता पर मार्शल आर्ट एकेडमी सिंगरौली सहित क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Translate »