युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

सत्यदेव पांडेय

चोपन (सोनभद्र)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी व प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा व चोपन ओबरा में प्रवेश करने पर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सोनभद्र से शामली जाते हुए जिले की सीमा चोपन मंडल पर जिलाध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्याम लाज पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह गमछा पहनाकर स्वागत

किया गया। इसके बाद, युवा मोर्चा अमीत अग्रवाल के लाज पर स्वागत एवं जलपान के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ियों के काफिले के साथ युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त त्रिवेदी व प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल को जनपद सोनभद्र सीमा में प्रवेश कराकर वापसी की। जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार आर्य, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश अग्रहरि, मंडल महामंत्री विकास चौबे मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जयसवाल, मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, कामेश्वर विश्वकर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी, पम्मी केसरी पुनीत पाठक प्रिंस आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »