गृहस्वामी के कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थ के सभी समान जल कर हुआ खाक।

गृहस्वामी ने अपने पड़ोसी पर आग लगाने का लगाया आरोप।

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन लालगंज में बुधवार की रात एक गृहस्वामी के कच्चे मकान में आग लगने से घर रखें सभी समान जल कर खाक हो गया। गृहस्वामी ने अपने पड़ोसी के उपर ही पुरानी रंजिश के कारण आग लगाने का लगाया आरोप। प्राप्त समाचार के

अनुसार रामसजीवन पुत्र विश्वनाथ निवासी सलखन लालगंज में 5 वर्ष पूर्व जमीन‌ खरीद कर कच्चा मकान बना कर मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का जिवको पार्जन करता था। लेकिन बुधवार की रात नये मकान पर न होने की जगह पुराने मकान पर सोने चला गया था। इसी दौरान रात अचानक आग लगने से नये मकान में रखा सभी समान जल कर खाक हो गया। जिसकी सुचना गृहस्वामी ने अपने पड़ोसी के उपर ही आग लागाने का आरोप लगाते हुए चोपन पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Translate »