सर्वेश श्रीवास्तव/संजय सिंह
सोनभद्र। मंगलवार को भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर धुमधाम से मनाई गई एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर ऐसी शासक थी कि जो अपने

शासनकाल में गरीब मजदूर नौजवान एवं हर तबके के लोगों की मदद करने का काम करती थी और गरीबों मजदूरों की मसीहा थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तो हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया था और हर समाज का विकास करने का काम किया था। जयंती समारोह में मुख्य रूप से सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अनिल प्रधान, मनीष त्रिपाठी, कमलेश उर्फ नेता यादव, मुरारी मौर्या, प्रमोद यादव, राजनाथ, दीपक, सोनू, रितेश, मुकेश के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal