भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न

ओमप्रकाश रावत

विंढमगंज-सोनभद्र। क्षेत्र अंतर्गत सलैयाडीह मे स्थित कल्याण मंडप विंढमगंज मंडल में भाजपा के कामकाजी बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी अशोक चौरसिया आगमन हुआ सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर धूप दीप जलाकर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर कामकाजी बैठक का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के संचालक विंढमगंज मंडल के मंत्री अजय गुप्ता प्रभारी चांद प्रकाश जैन ने संबोधन मे अपने कार्यों

की जिम्मेवारी के बारे में बताया और उसके बाद राजेंद्र चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि उन्होंने भी अपने कार्यकर्ताओं को मोदी जी के योजनाबद्ध तरीके से कार्यों के बारे में समझाया कार्यकर्ताओं का और भाजपा के कार्यों पर चर्चा किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने भी पार्टी को समझाया। इसके बाद जिले के प्रभारी अशोक चौरसिया संबोधन में सर्वप्रथम पार्टी के कौन-कौन से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे। उसके बाद उन्होंने मोदी सरकार का आगामी 30 मई से 15 जून तक चलने वाले भाजपा के कार्यक्रमों के बारे में समझाया योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाना है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम को कैसे सफल

बनाया जाए कि इस मई से लेकर 15 जून तक 11 कार्यक्रम के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को समझाया। इस बैठक के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री व सोनभद्र जिले के प्रभारी अशोक चौरसिया ने दुद्धी विधानसभा में भाजपा के चुनाव जीतने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपने उद्धबोधन में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक का कार्यक्रम बुथ स्तर पे चलाया जाएगा। जिसमे बुथ संपर्क अभियान, स्वच्छ्ता अभियान,शहीद सम्मान,योग दिवस,वृक्षारोपण अभियान,के कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमे सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बन्धु केंद्र सरकार की 8 वर्ष की नीतियों को घर घर पहुँचाने का कार्य करंगे ! उसके बाद मंडल के अध्यक्ष राकेश केसरी ने बैठक की अध्यक्षता किया सभी कार्यकर्ताओं को इस बैठक मे आए बाहर से अतिथियों को सम्मान देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस मौके पर उपस्थित लोगों में चांद प्रकाश जैन, दिलीप पांडे ,मनोज सिंह बबलू, मनीष जायसवाल ,राकेश केसरी मंडल अध्यक्ष, अजय गुप्ता महामंत्री, राकेश गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा देवी मनीष मद्धेशिया युवा मोर्चा अध्यक्ष, नंदकिशोर गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक ,संजीव कुमार गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य, अयोध्या प्रसाद, किरण देवी, गीता देवी, सविता देवी,पांचू पटेल, राम जन्म, अजय गुप्ता, बनवारी यादव, पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Translate »