अनजान व्यक्ति को अपने घर गांव में शरण न दे- सूर्यभान(थाना प्रभारी)

बार्डर के जंगलों में विंढमगंज पुलिस ने किया सघन काम्बिंग

अपरिचित व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सुचना दे- सूर्यभान (थाना प्रभारी)

विंढमगंज/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नक्सली गतिविधियों की रोक थाम हेतु विन्ढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान ने पुलिस व पीएसी बल के साथ झारखंड बार्डर से सटे गांव धुमा व सुखडा के जंगलों में सघन कांबिंग किया। वही थाना प्रभारी ने आस-पास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी लिया। झारखंड में होने वाली पंचायत चुनाव के बारे भी जानकारी लिया। ग्रामीणों से कहा कि किसी अपरिचित

व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सुचना दे। आप लोगों का सहयोग से घटनाओं, दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। पुलिस आप लोगों का चौबीस घंटे मदद करने को तैयार हैं। आप लोगों की सहयोग से ही अपराधों को रोका जा सकता है। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें जिससे समय रहते कारवाई किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने घर गांव में शरण न दे। पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करने से घटनाओं पर भी अंकुश लग रहा है। झारखंड में होने वाली पंचायत चुनाव को देखते हुए बार्डर क्षेत्रों के गांवों में पुलिस की चहलकदमी से झारखंड के लोग भी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Translate »