चुर्क-सोनभद्र(सर्वेश कुमार/संजय सिंह)। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन पाताल के क्रम में शनिवार को थाना बभनी पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल साहू पुत्र स्वर्गीय

श्याम बिहारी साहू, निवासी चैनपुर, थाना बभनी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक राम सिंहासन शर्मा, मुख्य आरक्षी भरत यादव, आरक्षी बृजेश कुमार, थाना बभनी शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal