30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा चलाएगी भाजपा

75 घंटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों पर रहकर घर-घर देंगे दस्तक

करमा-सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी)। भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में मोदी सरकार के 30 मई को आठ साल पूरे होने पर भाजपा आठ अभियानों व कार्यक्रमों के

माध्यम से जनता के बीच में जाएगी। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव व 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 30 मई को आठ वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। जिसके उपलक्ष्य में पार्टी 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा का आयोजन करेगी। जिसके साथ पार्टी के मंडल और उसके ऊपर के पदाधिकारी, मोर्चा व

प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 75 घंटे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग किसानों युवाओं महिलाओं अल्पसंख्यकों के बीच जाकर के केंद्र सरकार की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करेंगे व बताया कि 8 अभियानों में रिपोर्ट टू नेशन, बूथ संपर्क अभियान, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, विश्व योग दिवस, बूथ सशक्तिकरण अभियान, स्थानीय निकाय चुनाव सहित अनेको कार्यक्रम किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि कि मोदी सरकार के 8 साल पूरा होने पर पार्टी 8 अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से 30 मई से 15 जून तक बूथों पर घर- घर जाकर दस्तक देगी केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक कार्यकर्ताओं द्वारा बांटी जायेगी। बैठक में मुख्य रुप से जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गोंड, अनूसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य चांदप्रकाश जैन, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक मौर्य, रंजना सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, दुद्धी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, जिला मंत्री कन्हैया जायसवाल, संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, कैलास बैसवार, गुडिया वर्मा, अनूप तिवारी, विनोद पटेल, राकेश मेहता सहित सभी मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री व सभी अभियानों के प्रमुख उपस्थित रहे।

Translate »