सेवाकुंज आश्रम में बोलीं राज्यपाल- आगे बढ़ने का सबसे उपयोगी शस्त्र है शास्त्र

सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ में राज्यपाल महोदया का आगमन।

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)

कर्मा नृत्य व सैला से हुआ राज्यपाल का स्वागत।

आदिवासी परिवारों से कीं अपील- बच्चों को दें अच्छी शिक्षा।

बभनी-सोनभद्र। सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उड़न खटोला 10:25 बजे उतरा हेलीपैड पर उनके स्वागत हेतु सेवाकुंज आश्रम के प्रांतीय सह संगठन मंत्री आनंदजी, सेवाकुंज आश्रम के अध्यक्ष राम पाठक, दुद्धी विधायक राम दुलारे गोंड़ पहुंचे। इसके पश्चात कार्यक्रम विरसा मुंडा सभागार के मंच पर आगमन हुआ आगमन होते ही मंच पर राष्ट्रगान के धुन पर सारे लोग राष्ट्रहित में खड़े हो गए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि

राज्यपाल महोदया द्वारा विरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया इसके पश्चात सेवाकुंज आश्रम कारीडांड़ की आदिवासी बनवासी छात्राओं द्वारा राज्यपाल के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और पुष्पगुच्छ भेंट किया तत्पश्चात मंच पर आसीन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद त्यागी और आचार्य नरेन्द्र देव कृषी विश्व विद्यालय अयोध्या के कुलपति विजेंद्र सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। क्षेत्रीय विधायक दुद्धी राम दुलारे गोंड़ ने भी पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह द्वारा वनाधिकार पट्टा आवंटन संबंधी जानकारी दी गई और कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई तथा बाल विकास की प्रगति का नारी

सशक्तिकरण के सरकार के लाभकारी योजना के विषय में भी बताया। राज्यपाल महोदया द्वारा प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के तीन लाभार्थियों राज कुमारी पत्नी स्व. जयसिंह निवासी असनहर, श्रीमती पत्नी राम लखन निवासी ग्राम बचरा, ज्योति पत्नी निवासी घघरा को चाभी देकर सम्मानित किया। पक्के आवास की चाभी पाते ही महिलाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई इसी क्रम में राज्यपाल महोदया की उपस्थिति में समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़, राज्यसभा सदस्य राम शकल और क्षेत्रीय विधायक राम दुलारे गोंड़ तीन सफाई कर्मियों बिरेंद्र प्रसाद घघरा, बभनी दिनेश प्रजापति ग्राम पंचायत तीन ताली विकास खंड रावर्ट्सगंज और सतपाल ग्राम पंचायत बभनौली रावर्ट्सगंज को इनके परिश्रम और काम को देखते हुए किट और छाता देकर

सम्मानित किया। इसके पश्चात कोरोनाकाल में कोविड से मौत होने पर उनके अनाथ बच्चे अंशिका सिंह और अंशुमान पुत्र व पुत्री स्व. माता-पिता पुनम सिंह, प्रमोद सिंह उम्र 12 वर्ष व 15 वर्ष निवासी इमरती कालोनी रावर्ट्सगंज इनके अविभावक विनीत सिंह की उपस्थिति में अंशुमान को सात लाख पैंतालिस हजार एक सौ इकतीस अंशिका सिंह को नौ लाख उनतीस हजार तीन सौ सत्तर रुपए का चेक राज्य मंत्री संजीव गोंड़ द्वारा प्रधानमंत्री केयर फार चिल्ड्रेन योजना के तहत राज्यपाल द्वारा अनाथ बच्चों की मदद व प्रोत्साहन के रुप में धनराशि का चेक दिया गया। संस्थाओं द्वारा एक सौ पांच आंगनबाड़ी केंद्र गोंद ली गईं जिसमें तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को शुन्य से तीन वर्ष के बच्चों के खेलने का किट दिया गया और उन्हें सम्मानित करते हुए जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र मझौली द्वितीय सुनीता देवी आंगनबाड़ी केंद्र कुंडाडीह संचालिका आशा देवी और आंगनबाड़ी केंद्र चपकी संचालिका रंजिता को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र को गोंद लेने वाली दो संस्थाओं को काशी विद्यापीठ के कुलपति व आचार्य नरेन्द्र देव कृषी विश्व विद्यालय अयोध्या के कुलपति विजेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके साथ सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वाली दो संस्थाओं अमित सिंह चिफ अनपरा प्रोजेक्ट हास्पिटल और आशीष रंजन एजीएम हिंडाल्को अस्पताल रेनुकुट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ-साथ क्षय रोगियों के लिए करने हेतु इंडियन रेड क्रास सोसायटी तथा लायंस क्लब के चेयरमैन किशोरी सिंह व आर एस सिंह इंडियन रेड क्रास सोसायटी चेयरमैन को सम्मानित किया गया। सेवाकुंज आश्रम के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री आनंदजी ने उद्बोधन में वनाधिकार कानून पट्टा आवंटन संबंधी विस्तृत जानकारी दिया और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्यपाल महोदया द्वारा गुजरात में वनाधिकार पट्टा आवंटन संबंधी तीरानबे हजार अनुसूचित जनजाति आदिवासियों व वनवासियों को पट्टा आवंटन कर आबाद कराया। उसी तर्ज पर जनजाति समुदाय के उत्थान हेतु उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी विकास खंड से जनजाति समुदाय के उत्थान हेतु वनाधिकार पट्टे का आवंटन में उनका मौलिक अधिकार के तहत मलिकाना हक दिया जा रहा है। इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति व अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा सोनभद्र के एक सौ तेरह आंगनबाड़ी केंद्रों को गोंद लिया गया है जिसमें इनके द्वारा किट का वितरण कर सहयोग किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल महोदया द्वारा अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया साथ ही शिक्षा के अभाव में टीबी कैंसर से संबंधित लोगों को जागरूक किया बिमारी न छुपाएं राजभवन में चेक कराए जाने पर दस महिलाओं को प्रोस्टेट कैंसर व ब्लड कैंसर निकला और एक अभियान चलाया जिसमें सबके सहयोग से उत्तर प्रदेश में 86 हजार रोगियों का उपचार कराया जा रहा है‌ इसी क्रम में अगले क्रम में नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पचास फीसदी है नारी उत्थान के लिए जागरुक होने पर विशेष जोर दिया और कहा कि महिलाएं स्वयं अपना काम करें और पति उनका सहयोग करें महिलाओं से उनका अधिकार न छीना जाय समाज में उनकी बराबर की भागीदारी दी जाय। संबोधन समाप्त होते ही राष्ट्रगान के धुन समाप्त होते ही सभा समाप्त हुआ इसके पश्चात सैलानृत व कर्माडांस किया गया और हजारों लोगों में लंच पैकेट का वितरण किया गया। इस दौरान सभा में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक राम दुलारे गोंड़, राज्य सभा सांसद रामसकल, अनुसूचित जाति जनजाति के समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड, जेसी विमल अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य राम नरेश पासवान, प्रांतीय सह संगठन मंत्री आनंदजी, सेवाकुंज आश्रम के अध्यक्ष राम पाठक, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ सोनभद्र, एसडीएम दुद्धी, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश राम खंड विकास अधिकारी रवि कुमार, एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्र, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, आलोक चतुर्वेदी ब्लाक प्रमुख म्योरपुर, मानसिंह गोंड, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कनिल कुश्वाहा, विजय जायसवाल, जगदीश सिंह, राम प्रताप, राम प्रकाश पांडेय, संदीप कुमार सिंह बौद्धिक प्रमुख समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Translate »