अस्थाई गोवंश आश्रम स्थल में भीषण गर्मी लू से बचाव की नहीं व्यवस्था

गोवंश आश्रम मौके पर 24 पशु , 42 पशुओं को पशु पालकों में किया गया वितरण। मौके पर साक्ष्य नहीं।

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन में अस्थायी गोवंश आश्रम में पशुओं के रख-रखाव सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया। इन दिनों भीषण गर्मी लू से बचाव के लिए आज तक कोई पहल तक नहीं किया गया है। इन दिनों पशु टीन सेट के नीचे रहने के लिए विवश हैं। उक्त सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि पशु आश्रम में मौके पर 24 पशु है। 42 पशुओं को पशु पालकों में वितरण कर दिया गया है। जब कि

इस आश्रम को देख भाल करने के लिए दो चौकीदार रखें गये है। चौकीदार जगजीवन राम से 42 पशुओ के सम्बन्ध जानकारी चाही तो चौकीदार ने बताया कि 42 पशुओं को डाक्टर साहब पशुपालन हेतू पशुपालकों के बीच में बांट दिया गया है। जिसके एवज में सरकार की तरफ से प्रति पशु 900=00रुपया पालन‌ हेतू पशुपालकों को दिया जाता है। जिसकी पुरी जानकारी डाक्टर साहब के पास उपलब्ध है। जब डाक्टर साहब से सेल फोन से जानकारी चाही तो बोले हम छुट्टी पर बाहर हैं। इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि गर्मी लूं से बचाव के लिए शासन स्तर से कोई व्यवस्था नहीं किया गया है जो सुविधा मिलती है उसी में कार्य किया जाता है।

Translate »