वृद्धाश्रम में सहभोज के बाद किया गया वस्त्र वितरण

चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह अपने धर्म पत्नी के साथ सलखन स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को सहभोज कराकर वस्त्र वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

कहा कि यह कार्यक्रम हमारे शादी के सालगिरह के उपलक्ष में हर वर्ष वृद्ध व निराश्रित लोगों को वस्त्र वितरण सहित फल फूल देकर उनका शुभाशीष प्राप्त करता हूं और प्रभु से कामना करता हूं कि प्रभु हमें इस लायक बनाए रखना कि मैं वृद्धजनों निराश्रित का सहयोग करने में सदैव सक्षम रहें। इस अवसर पर

भाजपा के डॉक्टर सतेंदर आर्य , विकास चौबे ,धर्मेंद्र जायसवाल ,संदीप पांडे, राहुल सिंह, पवन सिंह, विकास सिंह छोटकु , सस्तु सिंह, संजय केसरी भाजपा के पदाधिकारी और अपने सभी परिवार के साथ मौजूद रहे।

Translate »