गोवध अधिनियम से सम्बंधित वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे हैं। अभियान के क्रम में आज

बुधवार को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 126/2021धारा 3/5क, ख/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त भागवत उर्फ अमरनाथ यादव पुत्र विश्वनाथ यादव, निवासी ग्राम कुडवा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

Translate »