ढेड़ वर्ष पूर्व बीना कुछ मांगे शर्त पर विवाह हुआ था तय
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता) सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन लड़की के दरवाजे पर आई बारात को लड़कें पक्ष से लेन-देन की मांग करने पर दुल्हन ने वापस कर दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की द्वारा दहेज प्रथा का विरोध करने का उसकी साहसिक कार्य को सभी लोगों ने प्रशंसा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढेड़ वर्ष पुर्व मु0 आमीन की पुत्री आफरीन बानो निवासी मुनगा टोला सलखन, का विवाह मुल्ली के पुत्र मोहम्मद मोईन निवासी जमगांव (सिकरी) सोनभद्र 9 मई 2022 दिन सोमवार को

बीना लेन-देन शर्त पर तय हुआ था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कल दरवाजे पर बारात भी आ गई और लड़की के पिता ने अपने सामर्थ के हिसाब से दहेज के सभी समान देने के साथ एचडी हीरो मोटर साइकिल भी खरीद कर रखा था। इसके पश्चात भी लड़कें की तरफ से और लेन-देन मांगने के साथ मोटर साइकिल अपाचे का डिमांड करने लगे। जो मामला दरवाजे पर चर्चा का विषय बनने लगा जिसकी जानकारी लड़की को होने पर लड़की विवाह से साफ इंकार करते हुए बारात वापस लौटने का आदेश दे दिया। मामला अधिक बढ़ने पर डायल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डायल पुलिस भी मामले को शांत करते हुए लड़की को शादी के लिए कहा लेकिन साहसिक लड़की ने ऐसे शादी से साफ़ इंकार कर दिया। आखिरकार दरवाजे पर आई बारात बैरक वापस लौट गयी। जो क्षेत्र में लड़की की साहसिक कार्य की सभी लोगों ने प्रशंसा की है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal