सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जनपद सोनभद्र में नियुक्त उप निरीक्षक ना0पु0 देवेन्द्र प्रताप सिंह व उप निरीक्षक ना0पु0 शेषनाथ पाल को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक ना0पु0 के

पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर शनिवार को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय में निरीक्षक ना0पु0 के पद पर प्रमोशन पाने पर

देवेन्द्र प्रताप सिंह व शेषनाथ पाल के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal