सरकार की विभिन्न योजनाओं का मंत्री गण करेंगे समीक्षा एवं निरीक्षण
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु जी’ और कारागार
![](https://sncurjanchal.in/wp-content/uploads/2022/05/img-20220506-wa01951335480471724787970.jpg)
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’
राज्यमंत्री सुरेश राही का जनपद सोनभद्र आगमन 07 मई को पूर्वान्ह 11.00 बजे पुसौली राबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होगा। इस दौरान सभी मंत्री गण जनप्रतिनिधियों
![](https://sncurjanchal.in/wp-content/uploads/2022/05/image_editor_output_image-168247920-1651880127761654078724920978884.jpg)
कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही
एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारीगण के साथ बैठक करेंगें। तत्पश्चात 14.30 बजे ग्राम पंचायत हिन्दुआरी में चौपाल के माध्यम से समीक्षा एवं निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय राशन वितरण की व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली,
![](https://sncurjanchal.in/wp-content/uploads/2022/05/image_editor_output_image-717209735-16518802606796468269284676309769.jpg)
भूपेंद्र सिंह चौधरी, मंत्री पंचायती राज विभाग
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, सामुदायिक शौचालय एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगें। इसके उपरान्त 16.30 बजे जनपद के दो प्रमुख निर्माण कार्य का निरीक्षण-स्वास्थ्य केन्द्र व कोविड कमाण्ड सेन्टर और गौशाला का निरीक्षण करेेंगे।