सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। आज शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में “मिशन-शक्ति” अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं

के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु चलाये जा रहा है। अभियान मिशन शक्ति के क्रम में जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर गठित एन्टीरोमियो टीमों द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूल/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख

चौराहों / कस्बों/प्रमुख बाजारों आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक किया गया। उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता कर

आवश्यक हिदायत दी गयी, साथ ही उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों तथा थानों

के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम मे बिना कारण घूमने वाले लड़कों/शोहदों की चेकिंग की गयी व सख्त हिदायत दी गयी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal