माइक्रो डोनेशन व स्वच्छता अभियान चलाकर सदर विधायक ने किया लोगों जागरूक

डाला-सोनभद्र(जगदीश तिवारी/गुड्डू)- स्थानीय भाजपा मंडल डाला नगर में सदर विधायक भुपेश चौबे मौजूदगी में भाजपा माइक्रो डोनेशन अभियान का कैंप के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर नगर के कई हिस्सों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान श्री चौबे ने बताया कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन व

स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं और दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार की शाम नमो ऐप के जरिए माइक्रो डोनेशन दर्जनों लोगों से कराया गया। श्री चौबे ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। नमो एप के जरिए पांच, 50, 100, 500 और अधिकतम एक हजार रुपये का सहयोग किया जा सकता है। पार्टी को डोनेशन देने पर

ईमेल के जरिए रसीद भी मिलेगी। हर बूथ में संपर्क कर कम से कम 10 लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए वही शुक्रवार की सुबह विधायक श्री चौबे के नेतृत्व में सेक्टर बी स्थित काली मंदिर परिसर समेत आस-पास के स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू व फावड़ा से सड़क किनारे झाड़ियों सहित आने जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बबलू, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, महेश सोनी, रमाशंकर, शिवकुमार आदि लोग शामिल रहे।

Translate »