वुशु मार्शल आर्ट एक बेहतर खेल के साथ आत्मरक्षा का उत्कृष्ट विधा है- नम्रता सिंह

राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ियों को जिला वुशु एसोसिएशन ने किया सम्मान

सिंगरौली सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वाधान में विगत माह आयोजित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एक सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह रही, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षिका श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती भाविका बर्मन, श्रीमती अंजना सेन, श्रीमती गीता पटेल उपस्थित रही।

सर्वप्रथम एसोसिएशन की खिलाड़ियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात एसोसिएशन के खिलाड़ियों द्वारा मार्शल आर्ट का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली अध्यक्ष नम्रता सिंह अपने उद्बोधन में कहा कि वुशु मार्शल आर्ट एक बेहतर खेल के साथ-साथ आत्मरक्षा का एक उत्कृष्ट विधा है। इनके नियमित अभ्यास से शारीरिक मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मबल एवं हौसला एवं आत्मरक्षा के गुण का समावेश होता है इसलिए इस विधा को विशेषकर बालिकाओं को जरूर सीखना चाहिए। जो विषम परिस्थिति में अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा बखूबी कर सके। वहीं उन्होंने कहां की केंद्र एवं राज्य सरकार खेल के प्रति बहुत ही संवेदनशील है खिलाड़ियों के प्रतिभा उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जरूरत है खिलाड़ियों को उस योजना के लाभ के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य एवं देश का नाम रोशन करने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। निम्नलिखित राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खुशबू साकेत, विशाखा सिंह, रेनू सोनी, ज्योति कुशवाहा, इशिका मौर्या, अर्पिता बिस्वास, मुकेश साकेत को प्रमुख रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भाविका बर्मन किया वही सभी का आभार व्यक्त राष्ट्रीय खिलाड़ी बंदना प्रजापति की। इस अवसर पर अभिभावक गण सहित एसोसिएशन के खिलाड़ियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

Translate »