मुख्यमंत्री ने एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक किया व्यक्त, दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के दिऐ निर्देश

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

अधिकारियो को तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित उपचार कराने के दिए निर्देश

लखनऊ: 23 अप्रैल, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।

Translate »