राज्यमंत्री  संजीव गोड़  के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

अनपरा सोनभद्र।योगी सरकार 2.0 में पुनः राज्यमंत्री बनाए जाने पर अपने अनपरा मण्डल में राज्यमंत्री  संजीव गोड़  के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। बताते चले कि  संजीव गौड़  राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  सामाजिक कल्याण एवं अनुसूचित जाति जनजाति विकास   के आगमन पर जैन  काम्प्लेक्स बीना रोड़ अनपरा में  वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति नगर विकास प्राधिकरण के सदस्य के सी जैन के अगुआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यर्पण कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत किया।ओबरा विधानसभा से पुनः शानदार जीत हासिल कर पुनः उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनाए जाने के बाद अनपरा में प्रथम आगमन पर  संजीव सिंह गौड़  का माल्यार्पण व अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा जिसमें मुख्य रुप से साडा सदस्य
के०सी० जैन  बागवानी बोर्ड के निर्देशक  जगदीश बैसवार समाज सेवी आर०डी० सिंह उमेश सिंह पटेल  पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा  अनपरा मंडल के  मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा  जिला सहसंयोजक श्रम प्रकोष्ठ अनिल प्रधान  संजय तिवारी  कृष्णा सिंह  जिला मंत्री किसान मोर्चा प्रथम श्रीवास्तव  अजीत सिंह अरुण सिंह  मंडल मोदी जी बड़े भाई शुकुल किशोर  वह संचालन अनपरा मंडल महामंत्री प्रमोद शुक्ला  द्वारा किया गया ।अंत पेय जल एवं स्वास्थ्य से सबंधी समस्या से निजात दिलाने के लिये ज्ञापन भी सौंपा गया।

Translate »