रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, यात्रा में हजारों श्रद्धालु रहे शामिल

ओम प्रकाश रावत

विंढमगंज-सोनभद्र। विंढमगंज क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र रामनवमी पर रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। विंढमगंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई राम भगवान की विशाल प्रतिमा और कई

झांकियां शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु शामिल हुए । इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कोरोना काल से दो वर्ष राम जन्मोत्सव धूमधाम से नहीं मन सका था लेकिन इस वर्ष राम जन्मोत्सव पर विंढमगंज में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री राम नवमी सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव और उनके टीम द्वारा धूमधाम से काली मंदिर से कोन मोड होते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जो कि विंढमगंज के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष तिराहे पहुंची। जहाँ मुडीसेमर और अन्य गाँवों की शोभा यात्राओं का मेल हुआ। इसके बाद भगवान राम की आरती हुई। शोभायात्रा मेन मार्केट, होते हुए रघुवीर केशरी के होटल पहुंची जिसमें रघुवर केशरी ,विकास गुप्ता के सौजन्य से भव्य प्रसाद वितरण किया गया शोभा यात्रा का संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। बाजार में व्यवसायियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को बुंदीया,सरबत ,पानी पिलाकर शोभायात्रा का

स्वागत किया। श्री राम नवमी सेवा समिति के सदस्य और महिलाओं को भी, अंगवस्त्रम दिया गया। जिसमें तारा देवी, रूपा गुप्ता, ज्योति केशरी, अंतू केशरी, लव कुश, सत्यम, नंदकिशोर, जीते, अमरेश केशरी, हर्षित प्रकाश, शुभम, सींटू संग अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। बतादें कि चैत्र नवरात्र शुरू होते ही रामनवमी की तैयारी शुरू हो गई थी। 10 दिन पूर्व से ही झंडे लगाकर बाजार को सजाने के कार्य शुरू कर दिया गया था। राम नवमी पर आज विंढमगंज क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अत्यधिक जोश देखा गया युवतियों ने जमकर जय श्री राम के नारे लगाये बच्चे भी पीछे नहीं रहे पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर एक से एक करतब

दिखाए। शोभा यात्रा में हिस्सा लेने वालों महिलाओं को श्रीराम नाम का पट्टा दिया गया बुटवेढवा ग्राम प्रधान तारा देवी के नेतृत्व में महिलाएं नाचते हुए शोभायात्रा में चल रही थी। वहीं,भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी उर्फ बुल्लू ,संतोष ,प्रभात कुमार , वीरेंद्र कुमार , सुमन गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता , उदय जायसवाल, टिंकू जयसवाल , ओम प्रकाश रावत , रुपेश प्रजापति ,सुनील गुप्ता, रामचंद्र जायसवाल, राजेंद्र गुप्ता,अरविंद गुप्ता, संजीव ,बुटवेढवा ग्राम प्रधान पति संजय गुप्ता संग सैकड़ो लोग मौजुद थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

Translate »