सिंगरौली में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाला गया

*

रामनवमी पर मोरवा सड़क पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

*सिंगरौली जिले में पहली बार बालिकाओं ने ऐतिहासिक शौर्य प्रदर्शन कर जय श्री राम के नारे के साथ जमकर तालियां बटोरी*

*सिंगरौली। मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्मोत्सव पूरे देश में भव्य रूप से मनाया गया इसी क्रम में सिंगरौली में ऐतिहासिक रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया।सिगरौली जनपद के मोरवा की सरजमीं पर झंडे व अबीर गुलाल से केसरिया रंग में रंग गई। मोरवा सड़क पर मर्यादा पुरूषोत्तम राम की शोभायात्रा में मनोहारी झांकी को देखने के लिये आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। संख्या इतनी कि कैमरे कैद ही नहीं कर पाए तथा झांकियां इतनी कि गिनते-गिनते आंखें थक गईं। क्या बूढ़े, क्या युवक व क्या बच्चे महिलाओं एवं बालिकाओं ने ऐतिहासिक शौर्य प्रदर्शन कर जय श्री राम के नारे के साथ जमकर तालियां बटोरी तथा सभी ने भारी उत्साह के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा में शामिल होने की उमंग यह रही कि बाजारों में दुकानों में सन्नाटा पसर गया मानों संपूर्ण परिक्षेत्र शोभायात्रा का हिस्सा बन गया हो। वाद्य यंत्रों व श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जय श्रीराम झांकिया,डीजे साथ मे थिरकता जन सैलाब।

जय जय भवानी जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए लोगों ने रामनवमी के दिन निकलने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बना दिया। वार्ड नंबर 4 अंबेडकर नगर स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य रुप से देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारे के साथ गुंजयमान वही पूरा क्षेत्र भगवामयी रहा। यह शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर एनसीएल कॉलोनी गोल चक्कर, कन्या विद्यालय मोड, होते हुए थाना चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा, मेन रोड होते हुए सर्किट हाउस रोड, मस्जिद चौराहा, गायत्री मंदिर रोड, एल आई जी चौक, गुरुद्वारा रोड, पुरानी मार्केट होती हुई बस स्टैंड के पास फल मंडी के सामने मंच के माध्यम से एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया उपरोक्त शोभा यात्रा के दौरान सिंगरौली जिले में पहली बार बालिकाओं ने हर चौराहे पर एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐतिहासिक शौर्य प्रदर्शन कर जय श्री राम के नारे के साथ जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण गणमान्य लोगों की प्रमुख उपस्थिति रही। इस बार शोभायात्रा में ऐतिहासिक जन सैलाब देखते बन रही थी।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश सिंह ने की।इस अवसर पर शेखर सिंह,बबलू सिंह,अलकेश जैन सहित गणमान्य लोगो का सराहनीय सहयोग रहा। टीआई मोरवा मनीष त्रिपाठी मय फोर्स   के साथ सुरक्षा का कड़े इंतजाम किये गए थे।

Translate »