लखनऊ- संजय द्विवेदी/सर्वेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, सतीश महाना गुवाहाटी (असम) में आयोजित होने वाले 8वें सीपीए इण्डिया रीजन सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। उक्त सम्मेलन 02 दिवसीय है। 11 अप्रैल, 2022 को उद्घाटन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

सम्मेलन का समापन 12 अप्रैल, 2022 को असम के राज्यपाल करेंगे। सम्मेलन का विषय ‘‘समाज के अकांक्षी वर्गों के लिए विकास के परिणाम को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए विधायी निरीक्षण को मजबूत करना’’ है। सम्मेलन के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ‘‘युवा केन्द्रित नीतियों को मुख्यधारा में लाना’’ एवं ‘‘राष्ट्रीय विकास एवं जनहित के लिए युवा शक्ति का उपयोग’’ विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे।
उक्त सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम विधान सभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी व अन्य विधान सभाओं के अध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal