कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्याय सहायक ,सामान्य कार्यालय ,पासपोर्ट, राजस्व सहायक कक्ष सहित कई अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो पत्रावली प्राप्त हो, उनका निर्धारित समय के अन्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। अनावश्यक रूप से किसी पत्रावली को रोका न जाये। उन्होंने रिकार्ड रूम के निरीक्षण के दौरान अपर

जिलाधिकारी (वि0/रा0) राकेश सिंह से कहा कि रिकार्ड रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ायी जाये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Translate »