चोपन-सोनभद्र(सत्यदेव पांडेय)- चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में झण्डा रोहण एवं शोभायात्रा निकाला गया। झण्डा रोहण में जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने किया अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा पार्टी आज से 42 वर्ष पहले जनसंघ के नाम से जानी जाती थी आज के ही दिन जनसंघ से भाजपा पार्टी के नाम से प्रवर्तित हुई थी आज 42 वर्ष बाद भाजपा पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नाम से

जानी जा रही है जिसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओ को जाती है। उन्होंने कहा भाजपा पार्टी राष्ट हितों में कार्य करने को कटिबद्ध है देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है इस दौरान सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर गांव का भ्रमण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ श्याम लाज में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ओजपुर्ण संबोधन भी सुना। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal