भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 42वाँ स्थापना दिवस पर निकाला शोभा यात्रा

पंकज सिंह

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुंडाडीह के औरहवा सेक्टर में बुधवार को मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल की अध्यक्षा में झण्डा रोहण एवं शोभायात्रा निकाला गया। झण्डा रोहण पूर्व जिला मन्त्री दीपक सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा पार्टी आज से 42 वर्ष पहले जनसंघ के नाम से जानी जाती थी आज के ही दिन जनसंघ से भाजपा पार्टी के नाम से प्रवर्तित हुई थी आज 42 वर्ष बाद भाजपा पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नाम से जानी जा रही है जिसका पूरा श्रेय

कार्यकर्ताओ को जाता है। भाजपा पार्टी राष्ट हितों में कार्य करने को कटिबद्ध है देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर गांव का भ्रमण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओजपुर्ण संबोधन भी सुना। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह अमरकेश सिंह, मंडल मंत्री चंद्रभूषण मिश्रा,भाजमुयो मंड़ल अध्यक्ष शशांक अग्रहरि, शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र अग्रहरि ,कमलेश मिश्रा, पूर्व बीडीसी संजय अग्रहरि,डी. एन. गुप्ता, अफजल अंसारी आंसू, डंपी जायसवाल, देवधारी उपस्थित रहे।

Translate »