सोनभद्र(सर्वेश कुमार) । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सपा जिला अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महर्षि कश्यप एवं राजा निषाद राज की जयंती मनाई गई जिसे संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर द्वेष की भावना से फर्जी मुकदमा कायम किया जा रहा है। भाजपा के इस कृत्य से सपा घबराने वाली नहीं है। सपा हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी कथा जनमानस की लड़ाई भी लड़ने का काम करेगी। आगे यह भी कहा कि जब से भाजपा

सरकार उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है तब से पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार की जा रही है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनधन लूटने की योजना चला रही है । भाजपा सरकार को गरीब जनता एवं मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने कहा कि महर्षि कश्यप एवं राजा निषाद राज ऐसे अनुयाई थे जो हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया करते थे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, रमेश कुमार वर्मा, अनिल प्रधान, त्रिपुरारी, रामप्यारे सिंह पटेल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, शशि प्रकाश मिश्रा, कामरान खान, अफरोज, जितेंद्र कुमार, अमित जायसवाल, रविंद्र गुर्जर, नामवर कुशवाहा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, रामसेवक यादव, प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, शुभम पांडेय, राजनाथ, रमेश सिंह यादव, अमृतलाल, राजमणि, लक्ष्मण चंद्रवंशी, अनवर कुरेशी, दशरथ, गोविंद, विकास, सत्यम पांडेय , आनंद शुक्ला, लालता, अजीत कनौजिया, उमेश प्रसाद, मेहता, मदन मोहन, विपिन कश्यप, सत्येंद्र ओझा के साथ ही तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal