सत्यदेव पांडेय
चोपन-सोनभद्र- उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री माननीय संजीव सिंह गौड़ को योगी सरकार मे पुनः मंत्री पद के ताजपोशी के बाद प्रथम जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। मिर्जापुर, सोनभद्र के सीमा से लेकर मारकुंडी, सलखन व चोपन नगर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने

गाजे बाजे व माला फुल के साथ ही जय श्री राम के नारों के उद्घोष से स्वागत किया। चोपन मंडल के तत्पश्चात् श्याम लाज पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया भाजपा चोपन के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जनपद की सीमा पर राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़ का भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ जोरदार स्वागत किया। रास्ते मे जगह- जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जी का स्वागत किया गया व जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में मंत्री ने भाग लिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal