नवागत जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने पदभार किया ग्रहण

सोनभद्र (सर्वेश श्रीवास्तव)। नवागत जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने रविवार को जिले के जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में चलायी जा रही भारत सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिले में जन समस्याओं का निस्तारण नियमानुसार निपटाया जाएगा। कहाॅ कि ‘विकास परक कार्यक्रमों, जन कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थीपरक स्कीमों,’ को मूर्त रूप देकर जिले के चतुर्दिक विकास का प्रयास किया जायेगा।

नवागत जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह वर्ष-2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आईएएस अधिकारी हैं।
श्री सिंह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में एमडी के पद से स्थानान्तरित होकर सोनभद्र जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने बी-टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी रूड़की से किया है। वह फिरोजाबाद के जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके है और जनपद-झांसी में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी कार्य किया हैं। कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य विकास अधिकारी डाॅ अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भानु प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्याम प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा जैनेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी, डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर शैलेन्द्र मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी राकेश सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Translate »