समर जायसवाल-

दुद्धी/ सोनभद्र|कलवार – जायसवाल समाज दुद्धी के तत्वाधान में कल शुक्रवार की शाम होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन क़स्बे के तुलसी निकेतन लॉन में सपन्न हुआ | इस दौरान विभिन्न कुरियों में बंटे समाज को एकजुट होने पर जोर दिया गया | विभिन्न प्रान्तों से आये वक्ताओं ने कहा कि कलवार -जायसवाल समाज एकजुट होने पर ही इस समाज को सक्रिय राजनीति में सहभागिता मिलेगी| इस दौरान समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया वहीं राधा व श्रीकृष्ण की पोशाक में कलाकारों की नृत्य देखकर पूरा समा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा|

अंत में वाराणसी से आये जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल व भोपाल से आये ओबीसी समाज के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने दुद्धी जायसवाल कलवार समाज के अगुवा व संरक्षक देवनारायण जायसवाल , भोला नाथ आढ़ती ,पूर्व ब्लॉक प्रमूख पन्नालाल जायसवाल ,विंध्यवासिनी प्रसाद ,दीपचंद्र जायसवाल तथा कार्यक्रम के संयोजक व अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल महामंत्री कामता प्रसाद , विंध्यवासिनी प्रसाद को मोमेंटो भेंट किया |

इसके बाद समाज के लोगों ने सहभोज किया अपने घरों को प्रस्थान किया|
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुवात कलवार जायसवाल समाज के पूर्वज भगवान सहस्त्रार्जुन व भलभद्र के चित्र पर मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया और श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की|
कार्यक्रम की शुरुवात जायसवाल यूथ कल्ब सोनभद्र द्वारा अतिथियों को सहस्त्रार्जुन जी का
चित्र भेंट किया गया|इसके बाद समाज में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाओं को अतिथियों के हाथों रेशमी दुपट्टा व प्रमाण पत्र वितरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया|

जमानिया गाजीपुर से आये रमेश जायसवाल ने समाज को एकजुट होने का आह्वाहन किया|
पूर्व ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर पन्नालाल जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज में तीन नदियों के मिलने पर संगम की दर्जा दी गयी है ठीक उसी प्रकार आज के कार्यक्रम में चार प्रान्तों के प्रतिभाओं का संगम हो रहा है ,ये देखकर बहुत ख़ुशी होता कि हमारा समाज हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रहा है|

ओबीसी के अध्यक्ष रमापति जायसवाल ने अपने लंबे भाषण से समाज के लोग को महत्वपूर्ण बांते बताई कहा कि हमारा समाज कलार समाज ने इस देश में सबसे ज्यादा समय तक राज किया और आज हम संसाधनों से उपेक्षित है राजनीति में भागीदारी भी अपेक्षाकृत कम है क्योंकि हम एकजुट नहीं है जिस दिन यह समाज एक जुट हो गया देश के विभिन्न क्षेत्रों में 14 प्रतिशत भागीदारी हो जाएगी|

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन गौरव का विषय है हमारे समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओ का भी बहुत बड़ा योगदान है इसलिए नारी सम्मान बहुत जरूरी है|समाज के विकास के लिए पूर्वजो के योगदान को भी जानना होगा|अंत में उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संयोजक रविन्द्र जायसवाल व राखी जायसवाल का आभार जताया| कार्यक्रम का संचालन स्वीटी जायसवाल व वर्षा ने संयुक्त रूप से किया |
इस मौके पर ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल अम्बिकापुर से विजय गुप्ता ,विनोद गुप्ता ,कृष्ण गुप्ता ,रामानुज गंज से अजय गुप्ता , अवधेश ,डॉ राकेश गुप्ता,पाकुड़ झारखंड से विजय कलवार व वाराणसी से सुरेश गांधी सहित दुद्धी से
संतोष जायसवाल ,विनोद जायसवाल , डॉ विनय ,डॉ मिथिलेश गुप्ता ,सुनील जायसवाल ,संजय जायसवाल ,अमरनाथ जायसवाल ,पंकज जायसवाल ,बाल्टन जायसवाल , नीरज जायसवाल ,विद्यासागर जायसवाल ,,दीपक जायसवाल ,मनीष जायसवाल ,अजय कुमार उर्फ डोमन सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal