सत्यदेव पांडे
चोपन-सोनभद्र – मंगलवार की सुबह चोपन रेलवे स्टेशन पर बिहार व झारखण्ड प्रदेश के भाजपा संगठन महामंत्री नागेंद्र जी का चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह की नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं स्वागत के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस प्रकार से आप लोगो ने उत्तर प्रदेश में कड़ी मेहनत और लगन से कार्य किया जिसका सुखद

परिणाम यह रहा की भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत के साथ दुबारा सरकार बनाई आगे इसी तरह से लग कर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुचाते हुए आगामी 2024 में एक फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से ही लग जायें। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद,जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, विशाल पाण्डेय, दिव्य विकास सिंह, वरूण त्रिपाठी, बबलू भोकाली एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal