नवनिर्वाचित विधायक आवास पर होली मिलन में जुटे सैकड़ो कार्यकर्ता

देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से दुद्धी में पहली बार खिला कमल- विधायक रामदुलार गोड़

म्योरपुर/पंकज सिंह

दुद्धी 403 विधान सभा के रासपहरी गांव में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रामदुलार सिंह गोड़ के आवास पर बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नव निर्वाचित विधायक ने कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगा कर देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रामदुलार सिंह ने कहा कि यह दुद्धी 403 विधानसभा की जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा की गई कल्याणकारी योजनाओं की वजह से सरकार दोबारा सत्ता में आई है, और दुद्धी में भी इसी का परिणाम है कि कमल खिला है कहा कि सभी कार्यकर्ता धैर्य के साथ अपना काम करें। सरकार में सभी का सम्मान होगा। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 42 वर्षों बाद दुद्धी विधान सभा में कमल खिला है ऐसे में कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है, उनके कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कार्यकर्ता जोश में जरूर है, लेकिन जोश में होश खोने की जरूरत नहीं है। इसके बाद कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें अबीर गुलाल लगाने के साथ ही मिष्ठान का पैकेट और अंगवस्त्रम भी भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीतसिंह खरवार, दीपक सिंह, ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौड़, पन्नालाल जायसवाल, सोनाबच्चा अग्रहरि,भाजपा मण्डल महा मंत्री गणेश कुमार जायसवाल रमाशंकर गौड़, बबई सिंह मरकाम, रामदेव तिवारी, दुद्धी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शशांक अग्रहरि,भाजपा जिला मंत्री आशीष अग्रहरि, आईटी विभाग जिला सयोजक अमित रावत, दीपक अग्रहरि,भोलू जा.अंकित अग्रहरि,अंकित जायसवाल (भोलू जी) समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »