डाला-सोनभद्र(गुड्डु तिवारी/गिरीश)- ओबरा विधानसभा के बाड़ी स्थित खन्ना कैंप में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में चोपन,ओबरा मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ होली मिलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी चोपन,ओबरा मंडल के सभी सेक्टर पदाधिकारी व बूथ अध्यक्षों को अबीर गुलाल लगाकर कार्यक्रम मे अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए सेक्टर

संयोजक टाटा चौधरी न प्रभाकर सिंह ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत व ओबरा विधानसभा से 26 हजार से अधिक वोटों जीते प्रत्यासी संजीव कुमार गोड़ के जीत की खुशी में सभी बूथ अध्यक्ष और सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने सम्मान के साथ अंगवस्त्र देकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।इस दौरान श्री चौबे ने कहा की भाजपा का सिद्धांत है की सबका साथ सबका विकास मे वह आस्था रखती है। उन्होने कहा की भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, और इस पार्टी को सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने मे सर्वप्रथम बूथ स्तर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर खुब गुलाल उड़ाया। इस इस मौके पर चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोड़, ओबरा मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय ,चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह उमेश पटेल, बबलू निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal